![]()
गुरुग्राम में स्ट्रे डॉग को कार से कुचलता टैक्सी ड्राइवर।
गुरुग्राम के सूरत नगर में एक टैक्सी चालक ने गली में सो रहे स्ट्रे डॉग को कार से कुचल दिया। कार का पिछला पहिया कुत्ते के ऊपर से निकल गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। गंभीर रूप से जख्मी स्ट्रे डॉग ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं जब कुछ बच्चों
।
बच्चों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुमन मिश्रा को इसकी शिकायत दी। जिस पर सुमन मिश्रा सूरत नगर पहुंची। जहां पर चालक ने कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस काे दी शिकायत में सुमन मिश्रा ने बताया कि वह राजीव नगर में रहती है और 30 साल से स्ट्रे डॉग और बेजुबान जीवों की सेवा करती है। 22 मार्च को रात 11 बजे उसके पास नीटू नाम के युवक का कॉल आया कि सुबह 11 बजे सूरत नगर गली नंबर 17 में एक डाॅग सो रहा था, तभी एक ड्राइवर नदीम ने उस पर गाड़ी चढा दी।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुत्ते पर कार चढ़ाने की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्राइवर को पता चलने के बाद भी उसने बेजुबान जानवर को कुचल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को बुलाया और पुलिस में लिखित कंप्लेंट देकर शव का पोस्टमाॅर्टम करवाने और आरोपी के खिलाफ पशु क्रुरता के मामले में केस दर्ज करने की मांग की। महिला की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आज दोपहर सेक्टर 10 स्थित पशु अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
पार्षद पर धमकी देने का आरोप
सुमन मिश्रा ने वार्ड पार्षद सुलेखा चौहान पर भी कार्रवाई नहीं होने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्षद टैक्सी चालक का पक्ष ले रही है। जिसने गाड़ी चढाई थी उसने कुछ लड़के बुला लिए और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसी वजह से बच्चों ने डर की वजह से मृत कुत्ते को दफना दिया था। जिसके बाद वह आनन्द गार्डन चौकी आई है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले में आनंद गार्डन चौकी इंचार्ज का कहना है कि एक महिला ने एक मृत कुत्ते के बारे में शिकायत की थी। इसमें पशु क्रुरता अधिनियम घटित होना पाया गया। जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद आगे जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसके आधार पर अमल किया जाएगा। इसमें पार्षद की भूमिका के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।












