Home Haryana Julana illegal weapons Youth arrest  | जुलाना में अवैध हथियार समेत बदमाश गिरफ्तार:...

Julana illegal weapons Youth arrest  | जुलाना में अवैध हथियार समेत बदमाश गिरफ्तार: 3 देशी पिस्टल और कारतूस बरामद; गांव में लेकर घूम रहा था – Julana News

जींद के जुलाना पुलिस ने शामलो कलां गांव से एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से तीन देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी की पहचान शामलो कलां गांव के रहने वाले शिवम के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।