Home Uttarakhand राजस्थान के रुर्की समाचार युवाओं ने पुलिस शूटिंग करके डकैती की नकली...

राजस्थान के रुर्की समाचार युवाओं ने पुलिस शूटिंग करके डकैती की नकली जानकारी दी है – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

अलवर से ऋषिकेश शूटिंग करने जा रहे कुछ युवकों में से एक युवक को गोली मारकर लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध निकला। पुलिस का दावा है कि युवकों में आपसी विवाद हुआ है जिसकी वजह से युवक को चोट आई है। वहीं, पुलिस झूठी सूचना देने पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जबकि पुलिस ने युवकों की कार को सीज कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो

शुक्रवार की अलसुबह करीब चार बजे राजस्थान के अलवर निवासी चार युवक कार से ऋषिकेश शूटिंग करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक अलग-अलग लोकेशन पर जाकर रील बनाते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलौर के पास पहुंचने पर युवकों ने एक ढाबे पर नाश्ता करने के लिए कार रोक ली। इस बीच युवकों की कार में पंचर भी हो गया। ढाबे के पास ही युवक दुकान पर पंचर लगवाने लगे। इस बीच युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी कि बदमाशों ने एक साथी को गोली मार दी है और लूटपाट कर फरार हो गए हैं।

Uttarakhand News: चयनित हज यात्री तीन अप्रैल तक जमा करा सकेंगे तीसरी किस्त, ये जरूरी अपडेट भी जान लीजिए