Home Uttarakhand उत्तराखंड पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई, सोशल...

उत्तराखंड पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई, सोशल मीडिया भी हो रहा है – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिन क्षेत्रों में कश्मीरी छात्र रहते हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय बरतने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो

सोशल मीडिया पर चल रही छात्रों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाए हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है। ताकि, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। बता दें कि देहरादून के शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में कश्मीर मूल के छात्र पढ़ते हैं।

इनके आसपास ही छात्र होस्टल और किराये के मकानों में रहते हैं। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी कुछ लोगों ने इन इलाकों में जाकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। उस वक्त भी पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की थी।

Roorkee: सिरफिरे युवक ने पहले युवती पर और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शादी कहीं और तय होने से था आहत