Home Breaking आरआर बनाम केकेआर: आईपीएल में पहली बार इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी...

आरआर बनाम केकेआर: आईपीएल में पहली बार इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी गेंद नियम, राजस्थान रॉयल्स इसका उपयोग करने वाली पहली टीम बन गईं l

बारासपारा मैदान की पिच पर गेंद रूक कर आ रही थी और पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान के बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान पर सामंजस्य बैठाने के लिए संघर्ष करते दिखे। रियान पराग की कप्तानी में यह राजस्थान की लगातार दूसरी हार रही।

विस्तार

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को गुवाहाटी में खेले गए मैच में पहली बार दूसरी गेंद का नियम देखने को मिला। कार्यवाहक कप्तान रियान पराग के मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर की पारी के 17वें ओवर में गेंद बदलने का अनुरोध किया, लेकिन यह मैच का पासा पलटने के लिए काफी नहीं था। नए नियम का इस्तेमाल करने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार दूसरी हार रही। क्विंटन डिकॉक की 61 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।