रतलाम: 15 Aug 2026 Fact Recorder
National Desk : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शिवगढ़ के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हा*दसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रही एक अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हा*दसे में चार लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, हा*दसा शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 2 बजे हुआ। ट्रक खराब होने के कारण एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा था। इसी दौरान कोटा की ओर जा रही कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस, टोल प्लाजा कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घा*यलों और मृ*तकों को कार से बाहर निकाला गया।
खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे
पुलिस के मुताबिक, कार में सवार लोग झाबुआ, धार और इंदौर जिलों से संबंधित थे और आपस में रिश्तेदार थे। सभी झाबुआ के थांदला से खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।
हा*दसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौ*त हुई है। पांच घा*यलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
मेडिकल कॉलेज में घा*यलों का इलाज
पुलिस ने सभी घाय*लों को रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। मृ*तकों के श*वों को पोस्ट*मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अतिरिक्त एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाद*से में शामिल लोग आपस में रिश्तेदार थे। शिवगढ़ पुलिस हा*दसे के कारणों की जांच कर रही है।
पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कई सड़क हा*दसे सामने आ चुके हैं। पुलिस इस हा*दसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।












