Home Breaking अमेरिकी उपाध्यक्ष जेडी वेंस ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, उन्होंने कहा...

अमेरिकी उपाध्यक्ष जेडी वेंस ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि वह एक महान नेता हैं – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

द्वारा प्रकाशित: शिव शुक्ला

अद्यतन tue, 22 अप्रैल 2025 12:21 AM IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और द्वितीय महिला उषा वेंस चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन जेडी वेंस और उषा वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। जिसके बाद जेडी वेंस ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।


अमेरिकी उपाध्यक्ष जेडी वेंस ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि वह एक महान नेता हैं

जेडी और उषा वेंस के साथ पीएम मोदी
– फोटो : PTI


लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। यहां आज उन्होंने सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीनों बच्चे भी थे। वहीं, बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) में हुई प्रगति का स्वागत किया और ऊर्जा, रक्षा व तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो