Home Himachal शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ नगर निगम मंडी का मतदान, 68.78 प्रतिशत...

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ नगर निगम मंडी का मतदान, 68.78 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

मंडी, 18 मई 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों के तहत नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में कुल 73.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही तथा कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। नगर निगम मंडी को छोड़कर अन्य सभी शहरी निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि मंडी नगर निगम के मतों की गणना 31 मई को होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर निगम मंडी में 68.78 प्रतिशत, सुंदरनगर में 70.81 प्रतिशत, जोगिन्द्रनगर में 72.48 प्रतिशत, नेरचौक में 80.29 प्रतिशत, सरकाघाट में 71.59 प्रतिशत, रिवालसर में 77.03 प्रतिशत तथा करसोग में 74.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी में कुल 29244 मतदाताओं में से 20113 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 9917 पुरुष तथा 10186 महिला मतदाता शामिल रहे। पुरुष और महिला मतदाताओं की भागीदारी लगभग समान रही।

उपायुक्त ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार में 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां कुल 1987 वोट पड़े। इनमें 993 पुरुष और 994 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी में 69.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां कुल 1258 मत पड़े। इनमें 616 पुरुष तथा 642 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 3 पड्डल में 72.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1262 वोट पड़े, जिनमें 623 पुरुष और 639 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 4 नेला में 68.38 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1523 मत पड़े, जिनमें 739 पुरुष तथा 784 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 5 मंगवाईं में 65.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1396 मत पड़े, जिनमें 709 पुरुष और 687 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 6 सन्यारड में 72.41 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1441 मत पड़े, जिनमें 724 पुरुष तथा 717 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ में 70.23 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1484 वोट पड़े, जिनमें 710 पुरुष तथा 774 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 में 64.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 856 मत पड़े, जिनमें 412 पुरुष और 444 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 में 70.50 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1578 वोट पड़े, जिनमें 760 पुरुष तथा 818 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 10 सुहड़ा में 68.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1433 मत पड़े, जिनमें 713 पुरुष तथा 720 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 11 समखेतर में 69.31 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1554 वोट पड़े, जिनमें 784 पुरुष तथा 770 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 12 भगवाहन में 65.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1488 मत पड़े, जिनमें 727 पुरुष तथा 761 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा में 64.37 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1359 वोट पड़े, जिनमें 674 पुरुष तथा 685 महिला मतदाता शामिल रहे।

वार्ड नंबर 14 दौहंदी में 71.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1494 मत पड़े, जिनमें 743 पुरुष तथा 751 महिला मतदाता शामिल रहे।