Home Hindi पत्नी से परेशान होकर युवक BSNL टावर पर चढ़ा, आ*त्महत्या की दी...

पत्नी से परेशान होकर युवक BSNL टावर पर चढ़ा, आ*त्महत्या की दी धमकी

16 June 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  मोहाली में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी वैवाहिक परेशानियों से तंग आकर बीएसएनएल एक्सचेंज के टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचकर उसने आ*त्महत्या करने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से लगातार बातचीत करती है। उसका कहना था कि उसने पत्नी को दूसरे युवक के साथ चैट करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। युवक के अनुसार, पत्नी को समझाने की कोशिश करने पर घर में झगड़े होने लगे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान 36 वर्षीय सोनी सिंह के रूप में हुई है, जो फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है और एसी रिपेयर का काम करता है। उसने प्रेम विवाह किया था।

कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक व उसके परिवार से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास कर रही है।