16 June 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: सेक्टर-24 स्थित भगवान वाल्मीकि भवन में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वेलफेयर फेडरेशन पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की ओर से वरिष्ठ दलित नेता एवं पूर्व मंत्री Professor Yashwant Rai की 41वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष हाकम सरहदी ने प्रोफेसर यशवंत राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर यशवंत राय ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और उनका जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति-जनजाति भलाई संगठन के प्रधान प्रेम शम्मी, रमेश कुमार, मदन लाल बोहत, हरभजन सिंह, पवन संधू, सुशील मोदगिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने प्रोफेसर यशवंत राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।













