Home Haryana Tohana 2 Accused Thieves Arrested News Update | टोहाना में चोरी करने...

Tohana 2 Accused Thieves Arrested News Update | टोहाना में चोरी करने वाले गिरफ्तार: दीवार फांदकर घर में घुसे, कैश लेकर भागे थे – Tohana News

थाना प्रभारी जानकारी देते हुए।

टोहाना में पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने टिब्बा बस्ती में एक चाय विक्रेता के घर से नकदी चोरी की थी। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित रेशम सिंह ने पुलिस को बताया

दोनों उसकी रेहड़ी पर रखा गल्ला चुरा ले गए, जिसमें कैश रखा था। रेशम सिंह के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और इसी कारण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से चोरी की नकदी बरामद कर ली है।

दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस नशा तस्करों और चोरों पर नकेल कसने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की जांच जारी है।