Home Haryana पंचकूला में कष्ट निवारण समिति की बैठक, 10 में से 6 शिकायतों...

पंचकूला में कष्ट निवारण समिति की बैठक, 10 में से 6 शिकायतों का मौके पर निपटारा

September 29,2026 Fact Recorder

Haryana Desk:  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। इस दौरान कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में कुल 10 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि 4 शिकायतों को आगे की कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया।

अवैध माइनिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में कथित अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि रात के समय अवैध खनन की गतिविधियां होती हैं और इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संबंधित अधिकारियों को रात के समय निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने माइनिंग विभाग और डीसीपी को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि स्टाफ की ड्यूटी सख्ती से लगाई जाएगी और अवैध माइनिंग पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई मामले लंबे समय से लंबित हैं और उनका जल्द निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है।

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे कथित वोट चोरी के आरोपों और प्रदर्शनों पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि यदि वोट चोरी हुई होती तो 2019 में कांग्रेस की 52 लोकसभा सीटों की संख्या 2024 में बढ़कर 99 नहीं होती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया है।

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले मंत्री

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और जब तक संबंधित तथ्यों की स्थिति स्पष्ट न हो, इस मुद्दे पर टिप्पणी क