आज का राशिफल | 11 जून 2025: जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहता है दिन

11 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

आज का राशिफल
जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस ओर इशारा कर रहे हैं सितारे

🔥 मेष (Aries)
चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति से जॉब में तरक्की और किसी खास कार्य में लाभ संभव है। प्रोमोशन की संभावना है। क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन फोकस बढ़ाने वाला है। यात्रा शुभ। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।

🌱 वृषभ (Taurus)
चंद्रमा का सप्तम गोचर नई जिम्मेदारियों के संकेत दे रहा है। काम में ऊंचे अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वाणी में संयम रखें और बेवजह की यात्राओं से बचें। लव लाइफ स्थिर और खुशनुमा रहेगी।

🌬️ मिथुन (Gemini)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। बैंकिंग और IT सेक्टर वालों के लिए दिन लाभकारी। किसी सरकारी काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और लव लाइफ दोनों अच्छे रहेंगे।

💧 कर्क (Cancer)
चंद्रमा पंचम भाव में है – शिक्षा, निवेश और धर्म के लिए शुभ समय। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। लव लाइफ में सुखद पल मिलेंगे।

🦁 सिंह (Leo)
कार्यस्थल पर लाभ और सहयोग मिलने के संकेत हैं। प्रोमोशन के योग हैं। लॉन्ग ड्राइव या आउटिंग से रिलेशन बेहतर होंगे। मानसिक एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें।

🌾 कन्या (Virgo)
बिजनेस और करियर के लिए अनुकूल समय है। जॉब चेंज को लेकर असमंजस खत्म हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ संभव है। आत्मविश्वास और समय प्रबंधन से स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

⚖️ तुला (Libra)
घर-परिवार में खुशियां आएंगी। हालांकि जॉब में संघर्ष बना रहेगा। विदेश यात्रा के प्रयास सफल हो सकते हैं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी लेकिन स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

🦂 वृश्चिक (Scorpio)
नए दायित्व मिलने की संभावना है। जॉब में पुरानी चिंताओं का समाधान मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समय की अधिक खपत से बचें।

🏹 धनु (Sagittarius)
जॉब और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव संभव है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में गंभीर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में नयापन रहेगा। विवाह की बात शुरू करने का उपयुक्त समय है।

🐐 मकर (Capricorn)
बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में स्थितियाँ बेहतर होंगी। धार्मिक यात्रा का योग है। सकारात्मक सोच आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। लव लाइफ में विवाह के संकेत मिल सकते हैं।

🌊 कुंभ (Aquarius)
जॉब और व्यवसाय में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन परिणाम लाभदायक होंगे। सिस्टेमेटिक तरीके से काम करने से समय पर प्रोजेक्ट पूरा होगा। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा।

🐟 मीन (Pisces)
करियर को लेकर बेहतरीन समय चल रहा है। काम में नई दिशा मिलेगी। युवा लव लाइफ से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न हों, संयम से दिन बिताएं।