अब तो अरेंज मैरिज से भी डर लगने लगा है: राजा रघुवंशी ह*त्याकांड पर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

11 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

राजा रघुवंशी ह*त्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले – अब तो अरेंज मैरिज से भी डर लगने लगा है        India Desk: राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देशभर में सनसनी फैला दी है। आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी के कबूलनामे के बाद रिश्तों की सुरक्षा और भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का  जिसमें वह इस ह*त्याकांड और उससे मिलते-जुलते मामलों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं, “अब तो अरेंज मैरिज से भी डर लगने लगा है।” उन्होंने मेरठ की चर्चित मुस्कान रस्तोगी हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा कि, “भारत में इन दिनों पत्नियों का ट्रेंड बड़ा खतरनाक चल रहा है। एक से एक ‘नीले ड्रम वाली देवियां’ निकल रही हैं।”

उन्होंने राजा रघुवंशी केस का ज़िक्र करते हुए कहा, “अभी कल ही एक नई कहानी आई — सोनम! अब हमारे जैसे अविवाहित लड़के भी डरने लगे हैं।” उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग भी हँसते हुए सहमति जताते दिखे।

धीरेंद्र शास्त्री ने रिश्तों को लेकर बदलती सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “पहले लगता था अरेंज मैरिज सुरक्षित है, फिर लगा लव मैरिज बेहतर है… अब दोनों ही खतरनाक लगने लगे हैं।”

🔹 सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं तेज

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई यूज़र्स धीरेंद्र शास्त्री के व्यंग्य को गंभीर संकेत मान रहे हैं तो कई इसे मौजूदा समय की हकीकत से जोड़कर देख रहे हैं। इस मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रिश्तों में पारदर्शिता, भरोसा और मानसिक संतुलन कितने ज़रूरी हैं। राजा रघुवंशी की हत्या और उसमें उसकी पत्नी की कथित भूमिका ने समाज को गहरे तक झकझोर दिया है।