17 May 2026 Fact Recorder
Rashifal Desk: Aaj Ka Panchang सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार के आधार पर शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। रविवार, 17 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। हालांकि, किसी भी शुभ कार्य से पहले राहुकाल का ध्यान रखना आवश्यक है।
सूर्योदय और तिथि का समय
रविवार को सूर्योदय सुबह 5:29 बजे और सूर्यास्त शाम 7:06 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 5:30 बजे जबकि चंद्रास्त शाम 7:58 बजे रहेगा। प्रतिपदा तिथि रात 9:40 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
आज कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 2:32 बजे तक रहेगा, फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। शोभन योग सुबह 6:15 बजे तक रहेगा, इसके बाद अतिगंड योग बनेगा। किंस्तुघ्न करण सुबह 11:36 बजे तक रहेगा और फिर बव करण लगेगा।
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:06 बजे से 4:48 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:50 बजे से 12:45 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:34 बजे से 3:28 बजे तक
- अमृत काल: दोपहर 12:26 बजे से 1:50 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:05 बजे से 7:26 बजे तक
राहुकाल और अशुभ समय
आज राहुकाल शाम 5:24 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड दोपहर 12:18 बजे से 2:00 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 3:42 बजे से 5:24 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम 5:17 बजे से 6:12 बजे तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन अशुभ समयों में नए और शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।













