August 21,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेती को आसान बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति और खेतों की टेल तक पहुंच रहा नहरी पानी किसानों के लिए बड़ी राहत बन रहा है। इससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों को रात के समय खेतों में पानी लगाने की परेशानी से भी राहत मिली है। बेहतर बिजली और सिंचाई सुविधाओं के चलते अन्नदाताओं का समय, मेहनत और संसाधन बच रहे हैं, जिससे पंजाब की कृषि को अधिक सुविधाजनक और खुशहाल बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ रहे हैं।












