August 17,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: देश के विभाजन का सबसे गहरा दर्द पंजाब ने झेला। विभाजन के दौरान करीब 10 लाख लोगों की जान गई और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। सदियों से चली आ रही सामाजिक और सांस्कृतिक सांझ भी इस त्रासदी में बिखर गई।
विभाजन की इन पीड़ादायक यादों के बावजूद पंजाब को इस बात पर गर्व है कि देश की आज़ादी की लड़ाई में पंजाबियों ने बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका निभाई। अनगिनत पंजाबियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया।
पंजाब के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियां आज भी देश के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय हैं। उनकी बहादुरी, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।












