August 17,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य स्तर पर मनाने के लिए ₹100 करोड़ का विशेष बजट रखा गया है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आधुनिक लेज़र शो, लाइट एंड साउंड कार्यक्रमों और विशेष सेमिनारों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज की अमृतवाणी, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
गुरु साहिब ने समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के जरिए उनकी शिक्षाओं और विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।
गुरु साहिब समूची मानवता और पंजाब को सदैव चढ़दी कला, सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।












