August 21,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब की पावन धरती ने सदियों से मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। गुरुओं और पीरों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर यहां की लंगर और सेवा की परंपरा जरूरतमंदों की मदद करने की मिसाल बनी हुई है। गुरु साहिब द्वारा स्थापित सच्चे सौदे की परंपरा और लंगर की भावना आज भी हर जरूरतमंद तक भोजन और सहायता पहुंचाने की प्रेरणा देती है। दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट आने पर पंजाबी ‘सरबत दा भला’ की भावना के साथ आगे बढ़कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देते हैं।












