Home Punjabi Summer Special Train ; Amritsar Katihar Direct Train | अमृतसर से समर...

Summer Special Train ; Amritsar Katihar Direct Train | अमृतसर से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन: 21 मई से 27 जून तक कटिहार तक चलेंगी; दोनों तरफ से 6-6 ट्रिप होंगे – Amritsar News

गर्मियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार से अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों के निर्देश के बाद इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

.

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और टिकट की भारी मांग को पूरा किया जा सकेगा।

ट्रेन संचालन का पूरा शेड्यूल:

इस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 मई 2025 से 27 जून 2025 तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सप्ताह दो दिन संचालित होगी—कटिहार से बुधवार को और अमृतसर से शुक्रवार को।

1. कटिहार से अमृतसर (ट्रेन संख्या – 05736)- कुल 6 फेरे

  • सप्ताह का दिन: हर बुधवार
  • प्रारंभिक यात्रा: 21 मई 2025
  • अंतिम यात्रा: 25 जून 2025

2. अमृतसर से कटिहार (ट्रेन संख्या – 05735)- कुल 6 फेरे

  • सप्ताह का दिन: हर शुक्रवार
  • प्रारंभिक यात्रा: 23 मई 2025
  • अंतिम यात्रा: 27 जून 2025

स्लीपर व ए.सी. कोच की सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में 15 कोच लगाए जाएंगे। जिनमें विभिन्न श्रेणियों के कोच शामिल होंगे, जैसे- ए.सी. कोच और स्लीपर कोच्र शामिल होंगे। यह कोचिंग संरचना यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस ट्रेन से यात्रा कर सकें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस ट्रेन की बुकिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवे आरक्षण केंद्रों पर उपलब्ध होगी।

ये ट्रेन इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

कटिहार-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन (05736/05735) पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट, फोर्ब्सगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, सकरी जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, सीतामढ़ी, रक्सौल जंक्शन, नरकटियागंज, पनिया हावा, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर जंक्शन, रुड़की, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंट, राजपुरा जंक्शन, साम्बा, धिलवाली कलां, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर ठहरेगी।