Home Punjabi जत्थेदारों को अचानक हटाना पंथक मर्यादा पर सीधा हमला: सीकेडी l

जत्थेदारों को अचानक हटाना पंथक मर्यादा पर सीधा हमला: सीकेडी l

अमृतसर| चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारियों ने दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा द्वारा हटाए गए तख्त जत्थेदारों की बहाली और सिख सिद्धांतों की रक्षा के लिए 28 मार्च को होने वाले शांतिपूर्ण विशाल रोष प्रदर्शन का समर्थन किया है।

दीवान के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और ऑनरेरी सचिव सविंदर सिंह कत्थूनंगल ने कहा कि तख्तों के जत्थेदारों को अचानक हटाना और बिना पंथक स्वीकृति के नए जत्थेदार नियुक्त करना श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता, सिख सिद्धांतों और पंथक मर्यादा पर सीधा हमला है।

दीवान के प्रधान डॉ. निज्जर, उपप्रधान संतोष सिंह सेठी, उपप्रधान जगजीत सिंह, स्थानीय प्रधान कुलजीत सिंह साहनी, ऑनरेरी सचिव रमणीक सिंह ने सिख संगठनों, संत समाज और गुरु नानक नाम लेवा संगतों से अपील की कि वे सिख सिद्धांतों के अनुसार सत्य और न्याय के पक्ष में इस रोष प्रदर्शन में शामिल हों।