Hindi English Punjabi

प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प

14

चंडीगढ़ , 5 जनवरी- Fact Recorder

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।

वे आज यमुनानगर जिला के गांव ईशोपुर, रोड छप्पर, जोडियों, कांसापुर, आर्य नगर, गोलनपुर तथा फर्कपुर का धन्यवादी दौरा कर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश  सरकार द्वारा हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष में गुरुद्वारा सिंह सभा रोड छप्पर में माथा टेका।