Home Hindi जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG टीम पर हमला, हाथापाई के दौरान चली...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG टीम पर हमला, हाथापाई के दौरान चली गोली; युवक की मौ/त, 3 पुलिसकर्मी घायल

17 July 2026 Fact Recorder

National Desk:  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम और एक युवक के बीच हुई झड़प के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान युवक ने कथित तौर पर एक जवान की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की थी, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।

यह घटना डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में जाई-गांडोह रोड पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद SOG की टीम गश्त और निगरानी कर रही थी। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की, तभी विवाद शुरू हो गया।

राइफल छीनने की कोशिश के दौरान चली गो/ली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी सर्विस राइफल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान SOG जवानों और युवक के बीच हाथापाई हुई। झड़प के दौरान चली गोली युवक को लग गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इनमें एक जवान के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान युवक की मौ/त

घायलों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डोडा सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान 30 वर्षीय आरिफ हुसैन के रूप में हुई है, जो चीका गांव का निवासी था।

आतंकी एंगल से पुलिस का इनकार

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इस घटना में किसी आतंकी साजिश से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के मवेशियों की तस्करी से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।