ऑस्ट्रेलिया 21 Oct 2026 Fact Recorder
International Desk : स्वतंत्र सांसद हेलेन हेन्स (65) एक भीषण सड़क हादसे में गं*भीर रूप से घा*यल हो गईं। बताया जा रहा है कि विक्टोरिया राज्य के वांगारट्टा में एक कार ने उन्हें कई बार टक्कर मारी। हा*दसे में उनकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें आईं और जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ीं। फिलहाल उनका मेलबर्न के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जान बचाने के लिए डॉक्टरों को लेना पड़ा बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह हा*दसा सोमवार को टोयोटा लैंड क्रूजर से टक्कर लगने के बाद हुआ। सांसद के परिवार की ओर से बुधवार को पहली बार सार्वजनिक बयान जारी किया गया।
उनके पति फिल हेन्स ने बताया कि डॉक्टरों ने सोमवार को उनकी बाईं टांग काट दी थी। वहीं, जान बचाने के लिए किए गए कई प्रयासों के बाद बुधवार को उनकी दाईं टांग भी काटनी पड़ी।
फिल हेन्स ने मेलबर्न में पत्रकारों से कहा कि परिवार को इस बात से राहत है कि हेलेन की जान बच गई है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए इस समय सबसे महत्वपूर्ण बात उनका जीवित और स्थिर होना है।
आरोपी के खिलाफ गं*भीर आरोप
इस मामले में आ*रोपी ब्रेंडन नूजेंट को वांगारट्टा मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। उस पर जानबूझकर गं*भीर चोट पहुंचाने, ख*तरनाक तरीके से वाहन चलाकर गं*भीर चोट पहुंचाने और एक संघीय सांसद को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
आरोपी ने जमानत के लिए आवेदन नहीं किया और न ही कोई याचिका दाखिल की। रिपोर्ट के अनुसार, उसे फरवरी में अगली सुनवाई तक हिरासत में रखा जाएगा।
हा*दसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस घटना के पीछे क्या कारण था। आरोपी के वकील चिराग पटेल ने अदालत में कहा कि उनका मुवक्किल मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा हो सकता है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पहले किसी जांच में ऐसी समस्या की पुष्टि नहीं हुई थी।
फिलहाल सांसद हेलेन हेन्स का अस्पताल में इलाज जारी है और परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहा है।













