Home Gallery Shimla Police ने चंडीगढ़ और अमृतसर से दो न*शा तस्क*रों को किया...

Shimla Police ने चंडीगढ़ और अमृतसर से दो न*शा तस्क*रों को किया गिर*फ्तार

शिमला 16 May 2026 Fact Recorder

Himachal Desk :  शिमला पुलिस ने न*शा तस्क*री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चंडीगढ़ और अमृतसर से ‘चि*ट्टा’ (हे*रोइन) सप्लाई करने वाले दो मुख्य तस्क*रों को गिर*फ्तार किया है।

एएसपी Abhishek ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 मई 2026 को ढली पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने निखिल ठाकुर और सुलभ थापा को गिर*फ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 ग्राम चि*ट्टा बरामद किया था।

जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की जांच में पता चला कि इस खेप का सप्लायर चंडीगढ़ निवासी आकाश था। इसके बाद 15 मई को ढली पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ से आरोपी को गिर*फ्तार कर लिया।

इसी तरह रामपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले में तीन आरोपियों के कब्जे से 9 ग्राम चि8ट्टा और इस्तेमाल की गई सिरिंज बरामद की गई। जांच में सामने आया कि यह खेप अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह द्वारा सप्लाई की गई थी। पुलिस ने 15 मई को अमृतसर से अमनदीप सिंह को भी गिर*फ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 37 आरो*पियों को गिर*फ्तार किया जा चुका है, जो पिछले साल की तुलना में कई गुना अधिक है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और केरल समेत विभिन्न राज्यों में सक्रिय 29 अंतरराज्यीय ड्र*ग नेटवर्क को तोड़ा गया है।

शिमला पुलिस ने कहा कि न*शा तस्क*री के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।