September 03,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: मनकौरा गांव में अतिक्रमण के कारण पुलिया बंद होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी जमा होने के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल के मुख्य गेट से लेकर सड़क तक जलभराव होने के चलते छात्र-छात्राओं को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों के कपड़े और जूते खराब होने के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर पुलिया को सुचारु कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो।












