Home Hindi “जाओ, वीडियो अखिलेश यादव को भेज दो”… मूंछों पर ताव देते CO...

“जाओ, वीडियो अखिलेश यादव को भेज दो”… मूंछों पर ताव देते CO सिटी का वीडियो वायरल

September 03,2026 Fact Recorder

National Desk:  मैनपुरी में CO सिटी अशोक कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में CO सिटी मूंछों पर ताव देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह खुद को आजमगढ़ का रहने वाला बताते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “मैं आजमगढ़ का रहने वाला हूं, जो करना है कर लो।”

वीडियो में वह कथित तौर पर मौजूद लोगों से यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि वीडियो को अखिलेश यादव को भेज दिया जाए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, वायरल वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और उसमें कही गई बातों का पूरा संदर्भ क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।