Home Haryana Rohtak Fire Short circuit nut bolt factory New HSIIDC Haryana | रोहतक...

Rohtak Fire Short circuit nut bolt factory New HSIIDC Haryana | रोहतक की नट-बोल्ट की फैक्ट्री में लगी आग: दो कंप्रेशर फटे, हुआ तेज धमाका, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा – Rohtak News

रोहतक की फैक्ट्री में आगजनी के दौरान आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड कर्मी।

रोहतक की न्यू एचएसआईआईडीसी की 204 नंबर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के कारण वहां रखे दो कंप्रेशर भी फट गए, जिस कारण धमाका भी हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

204 नंबर फैक्ट्री में नट बोल्ट बनाए जाते हैंं। फैक्ट्री के मालिक राजीव मित्तल हैं। सोमवार शाम अचानक फैक्ट्री की छत पर बने टीन शेड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग के कारण 2 कंप्रेशर फट गए, जिसकी आवाज सुनकर फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फैक्ट्री में आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

फैक्ट्री में आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

तेल के ड्रम तक आग पहुंचती तो बड़ा हादसा होता फैक्ट्री के अंदर तेल के ड्रम भी रखे हुए थे। आग छत पर बने टीन शेड के अंदर लगी थी। अगर फैक्ट्री के नीचे वाले हिस्से में लगी होती तो तेल के ड्रम होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय 15-16 कर्मचारी भी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। लेकिन आगजनी के कारण किसी को जन हानि नहीं हुई।

फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।

फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।

आगजनी के कारण लाखों का हुआ नुकसान फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि छत पर बने टीन शेड के अंदर 2 कंप्रेशर रखे हुए थे। आगजनी के कारण दोनों पूरी तरह नष्ट हो गए, लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य सामान था, जिसका आकलन किया जा रहा है।

फैक्ट्री में आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

फैक्ट्री में आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

112 नंबर से कॉल पर मिली थी आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र ने बताया कि 112 नंबर से कॉल आई थी कि न्यू आईडीसी में एक फैक्ट्री के अंदर आग लगी हुई है। सूचना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आगजनी पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, कर्मचारियों ने फायर सिलेंडरों से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया था।