Home Business सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: 06 Oct 2026 Fact Recorder

National Desk  :    त्योहारी और शादी के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों कमजोर रहे।

सोने के दाम में गिरावट

शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 260 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गई। इसके बाद सोने का भाव 1,49,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने की कीमत में करीब 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट देखने को मिली। चांदी 1,160 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,25,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के भाव में करीब 0.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट के पीछे औद्योगिक मांग में आई हल्की नरमी को भी एक वजह माना जा रहा है।

त्योहारी और शादी के सीजन में कीमतों में आई यह नरमी खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

ज्वैलरी खरीदते समय रखें ध्यान

IBJA की ओर से जारी कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहक को टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है। यही वजह है कि दुकान पर मिलने वाली अंतिम कीमत IBJA के बताए भाव से अधिक हो सकती है।