चंडीगढ़: 21 Nov 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk : आज 21 नवंबर 2026, दिन शनिवार है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि के देवता भगवान विष्णु हैं। एकादशी का दिन व्रत, पूजा-पाठ और संयम के लिए विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा धन से जुड़े कार्यों के लिए भी इस दिन को अनुकूल माना गया है।
21 नवंबर 2026 का पंचांग
- विक्रम संवत: 2083
- महीना: कार्तिक
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- तिथि: एकादशी
- दिन: शनिवार
- योग: सिद्धि
- नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
- करण: विष्टि
- चंद्र राशि: मीन
- सूर्य राशि: वृश्चिक
- सूर्योदय: सुबह 6:49 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:24 बजे
- चंद्रोदय: दोपहर 2:55 बजे
- चंद्रास्त: सुबह 4:00 बजे
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा मीन राशि में रहेगा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं और इसके देवता अहिर्बुध्न्य माने जाते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह नक्षत्र जमीन खरीदने, भवन की नींव रखने, मंदिर निर्माण, पेड़ लगाने, बीज बोने, विवाह और धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।
आज का अशुभ समय
- राहुकाल: सुबह 9:28 से 10:47 बजे तक
- यमगंड: दोपहर 1:26 से 2:45 बजे तक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल और यमगंड के दौरान नए शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। इसके अलावा गुलिक काल, दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम के समय का भी ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।











