06 May 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। श्री मुक्तसर साहिब में तकनीकी कार्य के चलते 6 मई से 8 मई तक अलग-अलग समय पर बिजली कट रहेगा।
बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर बलजीत सिंह के अनुसार, 11 केवी बलमगढ़ रोड फीडर को बाइफरकेट कर नया फीडर जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके चलते सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 11 केवी बलमगढ़ रोड, बस स्टैंड, मलोट रोड और अबोहर रोड फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा, दसूहा के झावर क्षेत्र में 6 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं सुपर मार्केट, होशियारपुर रोड, पैराडाइज कॉलोनी, जापानी कॉलोनी, केहरवाली, पन्नवां रोड और खेड़ा कोटली क्षेत्रों में रात 9 बजे से 12 बजे तक पावर कट लागू रहेगा।
हरियाना क्षेत्र में भी 132 केवी चौहाल लाइन से जुड़े 66 केवी सब-स्टेशनों की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे घरों, दुकानों और मोटरों की बिजली प्रभावित होगी।
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पहले ही इस पावर कट की सूचना जारी कर दी है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि यह काम बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है।













