November 3,2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: यूटी पुलिस विभाग में पदोन्नति का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-34 में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से सोमवार को विभागीय आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया।
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार वर्तमान में थाना सेक्टर-34 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बीट ड्यूटी निभा रहे हैं। वह सेक्टर-34 बीट बॉक्स में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ कर रहे हैं।
मनोज कुमार इससे पहले थाना मनीमाजरा, थाना आईटी पार्क और थाना सेक्टर-11 में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न थानों में कार्य करने के अनुभव के बाद वर्तमान में वह थाना सेक्टर-34 में तैनात हैं।
उनकी पदोन्नति की खबर से सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सभी ने मनोज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













