5 August 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब सरकार का कहना है कि राज्य अपनी समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास और गुरु साहिबान की अमूल्य शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सरकार के अनुसार, जहां कुछ विपक्षी दल बच्चों की शिक्षा में राजनीतिक विचारधारा को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं पंजाब सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
सरकार का दावा है कि गुरु साहिबान के महान दर्शन, सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही शहीदी दिवसों और ऐतिहासिक गुरुपर्वों का भी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत से जुड़ सके।
सरकार का कहना है कि पंजाब की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और मानवता की भावना से है। इसी सोच के साथ राज्य आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और मूल्यों से जोड़ने तथा समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।












