Home Haryana PM Virtually Inaugurate Rewari Bypass | PM करेंगे आज रेवाड़ी बाईपास का...

PM Virtually Inaugurate Rewari Bypass | PM करेंगे आज रेवाड़ी बाईपास का वर्चुअल उद्घाटन: 1069.42 करोड़ रुपए से बनकर तैयार, 14 किलोमीटर है लंबाई – Rewari News

रेवाड़ी बाईपास, जिसका PM करेंगे आज वर्चुअल उद्घाटन।

हरियाणा के रेवाड़ी में 1069.42 करोड़ रुपए से बनकर तैयार हुए बाईपास का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। यमुनानगर और हिसार की योजनाओं के साथ ही रेवाड़ी के बाईपास का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन होगा।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु जो भी निर्देश प्राप्त हुए उनकी तैयारियां कर ली गई है। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से राष्ट्रीय राजमार्ग 352 को जोडने वाले करीब 14 किलोमीटर लंबे बाईपास का शुभारंभ वर्चुअल रूप से किया जाएगा, जिस पर 1069.42 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। इस बाईपास के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी होगी।उन्होंने प्रदेश में विभिन्न जिलों के परियोजनाओं के शुभारंभ और उद्घाटनों की समीक्षा की।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव रह सकते हैं मौजूद

रेवाड़ी में 1069.42 करोड़ रुपए से बनकर तैयार हुए बाईपास के वुर्चअल उद्धाटन में आज केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत मौके पर मौजूद रह सकते हैं। बाईपास के नारनौल प्वाइंट पर कार्यक्रम का टैंट लगाया गया है। इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।