Home Chandigarh चंडीगढ़ में संदिग्ध IED मिलने से मचा हड़कंप, आतंकी साजिश की आशंका

चंडीगढ़ में संदिग्ध IED मिलने से मचा हड़कंप, आतंकी साजिश की आशंका

August 24,2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk:  चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास संदिग्ध IED और अन्य सामान बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मामले में पुलिस स्टेशन-36, चंडीगढ़ में FIR दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में शहर में संभावित आतंकी गतिविधि की साजिश का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और बरामद सामान को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।