17 July 2026 Fact Recorder
Education Desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। इस बार के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा और सफल उम्मीदवारों में उनकी हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।
आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की। दोनों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए।
NEET UG 2026 टॉप-10 उम्मीदवार
| रैंक | नाम | राज्य | अंक |
|---|---|---|---|
| AIR 1 | आर्यन गुप्ता | पंजाब | 715 |
| AIR 1 | पांशुल बंसल | हरियाणा | 715 |
| AIR 3 | उपलक्ष्य गोयल | राजस्थान | 714 |
| AIR 4 | आयुष भालोटिया | बिहार | 713 |
| AIR 5 | कुडाले श्रावणी कृष्णा | महाराष्ट्र | 713 |
| AIR 6 | रिया रंजन | बिहार | 713 |
| AIR 7 | आर्यन दुबे | उत्तर प्रदेश | 713 |
| AIR 8 | गीतांश सरीन | पंजाब | 712 |
| AIR 9 | गौरव सिंह | राजस्थान | 712 |
| AIR 10 | मोहनीश मारुति भोसले | महाराष्ट्र | 712 |
इन राज्यों के छात्रों ने बनाई टॉप रैंक में जगह
टॉप-17 रैंक में शामिल अभ्यर्थी आठ राज्यों से हैं—
- पंजाब
- हरियाणा
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- महाराष्ट्र
- बिहार
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
स्कोर का आंकड़ा
- 19 उम्मीदवारों ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
- 138 अभ्यर्थियों ने 690+ अंक हासिल किए।
- 1,492 उम्मीदवारों ने 650 से अधिक अंक प्राप्त किए।
- 10,160 छात्रों ने 600 या उससे ज्यादा स्कोर किया।
13 भाषाओं में हुई परीक्षा
NEET UG 2026 का आयोजन 21 जून को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई।
काउंसलिंग का रास्ता साफ
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। देशभर में MBBS की 1.08 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें लगभग 56 हजार सरकारी और 52 हजार निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल हैं।













