Home Punjabi Mari Mustafa village accident, Hakam Singh death, Chanuwala Road accident, night time...

Mari Mustafa village accident, Hakam Singh death, Chanuwala Road accident, night time bike crash, tree collision death | Update news | मोगा में 6 महीने के बच्चे के पिता की मौत: बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, अस्पताल से घर लौट रहे थे – Moga News

पंजाब के मोगा जिले में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देर रात युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव माड़ी मुस्तफा के रहने वाले हाकम सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हाकम सिंह मोगा के अस्पताल में किसी का हाल चाल जानने गए थे। देर रात घर लौटते समय चनू वाला रोड पर उनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई।

6 महीने काे बच्चे का पिता मृतक

इस दौरान बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक के पीछे 6 महीने का बच्चा है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई केसर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना बाघा पुराना में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।