Home Chandigarh चंडीगढ़ इंजीनियरिंग विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 जूनियर इंजीनियरों के तबादले लागू

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 जूनियर इंजीनियरों के तबादले लागू

06 May 2026 Fact Recorder 

Chandigarh Desk : चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। बिल्डिंग एंड रोड्स (B&R) विंग ने 22 जूनियर इंजीनियर (सिविल) के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 12 मार्च 2026 को मुख्य अभियंता की मंजूरी के बाद कार्यकारी अभियंता (W&E) मोहित सिंगल द्वारा जारी किया गया।

इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण तबादले चर्चा में हैं। अजय रघुवंशी और आशुतोष गौतम के बीच आपसी अदला-बदली की गई है, जहां रघुवंशी को SDE C-4 और गौतम को SDE C-6 सब डिवीजन में भेजा गया है। वहीं मोहित राणा को SDE M-I से SDE R-3 में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन उन्हें पुराने सेक्शन का कार्य पूरा होने तक अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

प्रिंस गर्ग को SDE C-6 के साथ SDE C-11 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दीपक संगवान को SDE C-12 सब डिवीजन में तैनात किया गया है और उन्हें सेक्टर-24 स्थित हाईकोर्ट जजों के मकानों का कार्य पूरा होने तक वहीं जिम्मेदारी संभालनी होगी।

इसके अलावा संदीप चावला को SDE C-3 से SDE C-9 में भेजा गया है, जहां उन्हें CAP कॉम्प्लेक्स, धनास प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भुवनेश कुमार का तबादला नहीं किया गया, लेकिन उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सभी तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।