Home Himachal हिमाचल में वन विभाग में बड़ा बदलाव: 500 फॉरेस्ट गार्ड पद खत्म,...

हिमाचल में वन विभाग में बड़ा बदलाव: 500 फॉरेस्ट गार्ड पद खत्म, असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड की नई भर्ती शुरू

शिमला, 29 अप्रैल 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने वन विभाग में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फॉरेस्ट गार्ड के 500 नियमित पदों को समाप्त कर उनकी जगह 500 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड पद सृजित किए हैं। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, नए असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड पदों पर नियुक्ति 16,000 रुपये प्रति माह के फिक्स मानदेय पर की जाएगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

नई नीति के तहत कुल पदों में से 50 प्रतिशत आरक्षण ‘वन मित्रों’ के लिए तय किया गया है। भर्ती प्रक्रिया में रोस्टर प्रणाली भी लागू रहेगी। खास बात यह है कि वन मित्रों के लिए किसी प्रकार का पूर्व अनुभव अनिवार्य नहीं रखा गया है।

हालांकि, सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये भर्तियां कितने समय के लिए होंगी और भविष्य में इन पदों को नियमित किया जाएगा या नहीं।