20 July 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एक आईएएस अधिकारी का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया, जबकि तीन अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादला आदेश भी वापस ले लिए गए हैं।
सरकार ने एडीसी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग का राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव पद पर भी एक बार फिर बदलाव किया गया है। अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण शिल्पी बैक्टा को दोबारा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार—
- डॉ. मदन कुमार (एडीएम मंडी) को नगर निगम मंडी का आयुक्त बनाया गया।
- चिराग शर्मा (एसी टू डीसी हमीरपुर) को एसडीएम चंबा नियुक्त किया गया।
- सुरेंद्र कुमार कटोच को एसडीएम सलूणी बनाया गया।
- चंद्रवीर सिंह को नगर निगम धर्मशाला का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया।
- भूपेंद्र कुमार को राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
- डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा को मेडिकल कॉलेज टांडा में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया।
- संजीव कुमार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।
- डॉ. अमित गुलेरिया को जल शक्ति विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली।
- राम प्रसाद को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
- डॉ. अवनिंद्र कुमार को चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया।
- रमन घरसंघी को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
- डॉ. पूनम को एसी टू डीसी सोलन नियुक्त किया गया।
- गौरव महाजन को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया।
- अंकुश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला का सचिव नियुक्त किया गया।
- अपराजिता चंदेल को नगर निगम मंडी का संयुक्त आयुक्त बनाया गया।
- विश्वमोहन देव चौहान को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
- राजीव ठाकुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
तीन तबादला आदेश भी हुए निरस्त
राज्य सरकार ने सिद्धार्थ आचार्य, कपिल तोमर और पद्मा के पहले जारी किए गए तबादला आदेश भी रद्द कर दिए हैं। इन अधिकारियों को फिलहाल उनके वर्तमान पदों पर ही बनाए रखा गया है।













