Home Punjabi Ludhiana-Jagraon-couple-against-land-fraud-case-update | जगराओं में जमीन के 5 लाख एडवांस लेकर दंपती फरार:...

Ludhiana-Jagraon-couple-against-land-fraud-case-update | जगराओं में जमीन के 5 लाख एडवांस लेकर दंपती फरार: रजिस्ट्री करवाई किसी और के नाम, पुलिस की तलाश में रेड – Jagraon News

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में एक दंपती ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर दी। गांव सूजा पुर के एक दंपती ने जमीन का सौदा कर 5 लाख रुपए एडवांस लिए। बाद में रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी। पीड़ित लखवीर सिंह ने थाना सुधार में शिकायत दी। पुलिस ने जांच क

.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

थाना सुधार के एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि लखवीर सिंह ने आरोपियों से जमीन का सौदा किया था। इसके बदले 5 लाख रुपए एडवांस दिए थे। सौदा तय होने के बाद जब रजिस्ट्री की बात आई, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। न तो रजिस्ट्री करवाई, न ही पैसे लौटाए। बाद में पता चला कि जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।