Home Hindi कोटकपूरा बाईपास: खाली प्लाट में मिला युवक का श*व, पहचान की कोशिश...

कोटकपूरा बाईपास: खाली प्लाट में मिला युवक का श*व, पहचान की कोशिश जारी

23 मई  2025 ,FACT RECORDER

कोटकपूरा बाईपास पर खाली प्लॉट में मिला युवक का श*व, पहचान के प्रयास जारी

मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर शुक्रवार सुबह साईं धाम मंदिर के सामने एक खाली प्लॉट में करीब 30 वर्षीय युवक का श*व बरामद हुआ।

थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने श*व को समाज सेवा सोसाइटी की मदद से मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है, ताकि पहचान की जा सके। युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा की जाएंगी। मामले की जांच जारी है।