Home Punjabi Kapurthala, Youth Dies ,Cancer, America Body | Reaches Village | दोस्तों ने पैसा...

Kapurthala, Youth Dies ,Cancer, America Body | Reaches Village | दोस्तों ने पैसा इकट्‌ठा कर कपूरथला भेजा युवक का शव: कैंसर से अमेरिका में हुई मौत, पिता बोले-जमीन बेचकर भेजा था – Kapurthala News

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव शिव दयाल वाला के युवक की अमेरिका में कैंसर से मौत हो गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने लाखों रुपए खर्च कर बेटे को विदेश भेजा था।

.

मृतक के पिता करतार सिंह ने बताया कि बेटे विनोद सिंह के बेहतर भविष्य के लिए 40 लाख रुपए खर्च किए। इसके लिए उन्होंने कर्ज लिया और 4 कनाल जमीन बेची। अगस्त 2022 में विनोद को डोंकी के रास्ते अमेरिका भेजा गया।

बेटे विनोद सिंह की फोटो के साथ जानकारी देते परिजन।

बेटे विनोद सिंह की फोटो के साथ जानकारी देते परिजन।

अमेरिका पहुंचने में सात महीने लगे

विनोद को अमेरिका पहुंचने में सात महीने लगे। इस दौरान उसने जंगलों का कठिन सफर तय किया। अमेरिका पहुंचने के एक महीने बाद ही उसे कैंसर हो गया। उसके दोस्तों ने लंबे समय तक इलाज कराया, लेकिन वह बच नहीं सका।

मृतक की मां संतोष अभी भी नम आंखों से बेटे का इंतजार कर रही हैं। विनोद के दोस्तों ने पैसे इकट्ठा करके उसका पार्थिव शरीर भारत भेजा। परिवार ने सरकार और सामाजिक संगठनों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।