Home Hindi IPL 2026 Playoffs Scenario: PBKS, RR, KKR और DC कैसे बना सकती...

IPL 2026 Playoffs Scenario: PBKS, RR, KKR और DC कैसे बना सकती हैं आखिरी-4 में जगह?

18 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  Indian Premier League के प्लेऑफ की तस्वीर अब बेहद रोमांचक हो गई है। 62 मैचों के बाद सिर्फ Royal Challengers Bengaluru ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि Mumbai Indians और Lucknow Super Giants बाहर हो चुकी हैं। बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच कड़ी टक्कर जारी है।

हालांकि Sunrisers Hyderabad, Gujarat Titans और Chennai Super Kings की किस्मत अभी उनके अपने हाथ में है, लेकिन Punjab Kings, Rajasthan Royals, Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब किंग्स फिलहाल 13 मैचों में 13 अंकों और 0.227 नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर है। टीम अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 15 अंक ही होंगे।

ऐसे में पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए:

  • अपना आखिरी मैच जीतना होगा
  • SRH को अपने दोनों मुकाबले हारने होंगे
  • CSK को SRH के खिलाफ जीत और GT से हार मिलनी चाहिए
  • RR को बाकी दो मैचों में सिर्फ एक जीत मिले

इन समीकरणों के बाद ही पंजाब की उम्मीदें बची रहेंगी।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं और टीम फिलहाल छठे नंबर पर है। अगर RR अपने बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ का रास्ता मजबूत हो सकता है।

लेकिन इसके साथ:

  • CSK और SRH में से कोई भी टीम अपने दोनों मैच नहीं जीतनी चाहिए
  • बेहतर नेट रनरेट बनाए रखना भी जरूरी होगा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

KKR के 12 मैचों में 11 अंक हैं और टीम आठवें स्थान पर है। अगर वह अपने दोनों बचे मैच जीत भी लेती है तो उसके सिर्फ 15 अंक होंगे।

KKR के लिए जरूरी समीकरण:

  • SRH अपने दोनों मैच हारे
  • पंजाब अपना आखिरी मैच हारे
  • KKR बड़े अंतर से जीत दर्ज करे ताकि नेट रनरेट सुधर सके

फिलहाल टीम का रनरेट माइनस (-0.038) में है, जो उसकी सबसे बड़ी चिंता है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स के 13 मैचों में 12 अंक हैं और टीम सातवें स्थान पर मौजूद है। आखिरी मैच जीतने पर भी DC अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी।

ऐसे में दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें पूरी तरह दूसरे टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर टिकी हुई हैं। कई बड़े उलटफेर ही उसे अंतिम-4 में पहुंचा सकते हैं।