Home Breaking IPL 2025: ‘यह बल्लेबाजों की एक सामूहिक विफलता थी’, रहाणे ने पूरे...

IPL 2025: ‘यह बल्लेबाजों की एक सामूहिक विफलता थी’, रहाणे ने पूरे केकेआर टीम वेंकटेश अय्यर एमआई बनाम केकेआरl

1/April/2025 Fact Recorder

अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाने वाले रियान रिकेलटन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सोमवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट से हराया।

विस्तार

मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार का ठीकरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाज सामूहिक रूप से नाकाम रहे। रहाणे को केकेआर ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है। उपकप्तान वेंकटेश अय्यर अब तक इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्हें केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में साइन किया था। केकेआर की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।