29 अप्रैल 2026 Fact Recorder
Education Desk: Council for the Indian School Certificate Examinations द्वारा आयोजित ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल 2026 के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रिजल्ट इसी महीने घोषित होने की संभावना है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ICSE Result 2026 या ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरना होगा, जिसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी और उसे डाउनलोड भी किया जा सकेगा।
इस साल ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि ISC कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलीं।
पिछले वर्ष 2025 में भी बोर्ड ने 30 अप्रैल को ही दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित किए थे, ऐसे में इस बार भी इसी समय के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मार्क्स से असंतुष्ट होने पर क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, CISCE द्वारा इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प भी दिया जाता है, जिसमें छात्र अधिकतम दो विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।
पास होने के नियम
ICSE कक्षा 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। मूल्यांकन प्रणाली 80:20 के अनुपात पर आधारित होती है, जिसमें 80 अंक थ्योरी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। साथ ही, दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना स्कोर चेक करें और किसी भी गलत जानकारी से बचें।













