Home Hindi पंजाब में IAS तबादले: संगरूर और फरीदकोट के DC बदले, पूनमदीप कौर...

पंजाब में IAS तबादले: संगरूर और फरीदकोट के DC बदले, पूनमदीप कौर को मिली नई जिम्मेदारी

06 May 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने एक बार फिर IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदल दिए हैं। इस बदलाव के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में नए DC की नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी पूनमदीप कौर को संगरूर का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वह फरीदकोट में DC के पद पर तैनात थीं।

वहीं, संगरूर के पूर्व DC राहुल चाबा को अब फरीदकोट का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यानी दोनों अधिकारियों के बीच अदला-बदली की गई है।

इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव कैप सिन्हा ने आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

राज्य में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलावों को शासन-प्रशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।