September 17,2026 Fact Recorder
National Desk: लखनऊ हिट एंड रन मामला
लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक शाहनवाज और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक कार लेकर वहां से जाने लगा।
इसी दौरान युवती कार के सामने आ गई और टक्कर के बाद वह कार के बोनट पर जा गिरी। आरोप है कि युवक ने कार नहीं रोकी और युवती को कुछ दूरी तक बोनट पर लेकर चला गया। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।












