Home Hindi सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अगले 6 महीनों में 1 लाख युवाओं...

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अगले 6 महीनों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी

September 17,2026 Fact Recorder

National Desk:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अगले छह महीनों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अभियान की शुरुआत 19 सितंबर से होने की बात कही गई है।

सीएम योगी ने दावा किया कि वर्ष 2017 से अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।