Hindi English Punjabi

हांसी में तूड़ी की मशीन लेने जा रहा किसान घायल: आवारा कुत्ते की वजह से बाइक दुर्घटना, हिसार रेफरl

10

24/April/2025 Fact Recorder

हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती घायल अजय।

हिसार जिले के हंसी के नजदीकी गांव उमरा का एक किसान अजय जिसकी उम्र लगभग 36 वर्ष है, बुधवार रात 9 बजे घायल हो गया। घायल किसान की पत्नी रितु ने बताया कि उसके पति खेत में तूड़ी बनवाने के लिए मशीन को लाने जा रहे थे। जब वह उमरा अपने घर से कंवारी के लिए निक

राहगीर ने पुलिस को किया सूचित

वहीं राहगीर ने परिजनों को सूचित किया और परिजन घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से हांसी के सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वीरवार सुबह हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया। घायल अजय के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अजय की पत्नी ने बताया कि लोगों ने कहा कि आवारा कुत्ता अचानक सामने आ जाने से यह दुर्घटना हुई है।

आए दिन आवारा कुत्तों की वजह से दुर्घटनाएं

घायल का एक बच्चा है और वह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दिन प्रतिदिन हांसी में आवारा कुत्तों के शिकार बढ़ रहे हैं। हांसी के समान अस्पताल में भी आवारा कुत्तों के काटने के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन आवारा कुत्तों की वजह से दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। जिनके प्रति प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।